BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

होली पर बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन; तीन थानों की कार्रवाई में 5 आरोपी चाकू समेत गिरफ्तार..भेजे गए जेल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) होली पर्व के मद्देनज़र शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सरकण्डा क्षेत्र में 3 एवं 4 मार्च को पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने तीन युवकों को चाकू के साथ पकड़ा। 3 मार्च को सूर्या चौक चिंगराजपारा में राहुल उर्फ रूपेश गोड़ (19 वर्ष) निवासी रिकाण्डो अटल आवास, सरकण्डा को आम रास्ते में हुड़दंग करते हुए पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से धारदार चाकू बरामद हुआ। वहीं 4 मार्च को सूरज उर्फ मोनू ध्रुव (23 वर्ष) निवासी खमतराई तीन पुलिया के पास तथा छोटू उर्फ दीपक ठाकुर (19 वर्ष) निवासी चिंगराजपारा को चिंगराजपारा क्षेत्र में चाकू लहराते हुए पाया गया। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लिया और उनके पास से धारदार चाकू बरामद किए। तीनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

सिविल लाइन थाना की सरप्राइज चेकिंग, मिला चाकू…..

थाना सिविल लाइन पुलिस ने दीनदयाल कॉलोनी, मंगला क्षेत्र में सरप्राइज चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। लखन साहू (23 वर्ष) निवासी तारबहार तालाब के पास के कब्जे से बटनदार चाकू बरामद हुआ। आरोपी उक्त चाकू दिखाकर लोगों को भयभीत कर रहा था। उसके खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में भी कार्रवाई……

थाना सिरगिट्टी क्षेत्र के तिफरा यदुनंदन नगर में चल रही सरप्राइज चेकिंग के दौरान समर बोराकर नामक युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से धारदार हथियार बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध भी आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...