BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

बिलासपुर: पुरानी विदेशी मदिरा का नष्टीकरण, आबकारी विभाग ने की विस्तृत प्रक्रिया…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ रायपुर से प्राप्त अनुमति और आदेश के तहत सहायक आयुक्त आबकारी जिला बिलासपुर के निर्देश पर मेसर्स लीजेण्ड डिस्टलरीज प्रा.लि. सिरगिटटी बिलासपुर में संग्रहित पुरानी और अनुपयोगी 4992 पेटी (30926.39 लिटर) विदेशी मदिरा का नष्टीकरण किया गया। यह कार्यवाही आबकारी विभाग की समिति द्वारा 13 अगस्त 2024 को चकटाभाठा ग्राम बसिया में नष्टीकरण स्थल पर की गई। समिति में उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता बिलासपुर, सहायक आयुक्त आबकारी जिला बिलासपुर के प्रतिनिधि सहायक जिला आबकारी अधिकारी, मेसर्स लीजेण्ड डिस्टलरीज प्रा.लि. सिरगिटटी के प्रबंधक, और प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत्त बिल्हा शामिल थे। मदिरा के नष्टीकरण के दौरान इसे स्कंध की गणना के बाद बुलडोजर और जे.सी.बी. के माध्यम से चूर-चूर किया गया। मलबा पास के गड्डे में डालकर ऊपर से मिट्टी भरकर समतल किया गया। खाली पैकिंग सामग्री को भी नष्ट किया गया। संपूर्ण प्रक्रिया की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की गई।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...