BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

मस्तूरी; रिश्तेदार के यहां आए ग्रामीण की तालाब में मिली लाश..सुबह शौच के लिए निकले थे, पुलिस ने शुरू की जांच!

मस्तूरी: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना पचपेड़ी क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्राम जोंधरा स्थित बूढ़ा तालाब में एक वृद्ध ग्रामीण की लाश पानी में तैरती मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 6 बजे जोंधरा के ग्रामीणों ने बूढ़ा तालाब में एक व्यक्ति का शव पानी में तैरता देखा। दृश्य देखते ही गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना थाना पचपेड़ी पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पूछताछ और शिनाख्त के दौरान मृतक की पहचान बलौदाबाजार जिले के डुमरपाली निवासी वीर सिंह केवट (63 वर्ष) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वीर सिंह केवट पिछले कुछ दिनों से जोंधरा में अपने रिश्तेदार के यहां मेहमान के रूप में ठहरे हुए थे। सोमवार सुबह करीब 5 बजे वे शौच के लिए तालाब की ओर गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि अंधेरे या फिसलन के कारण उनका पैर फिसल गया होगा और वे तालाब में गिर गए, जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। थाना पचपेड़ी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...