BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में सनसनी: पति-पत्नी ने सड़क किनारे पेड़ पर लगाई फांसी, एक ही फंदे से लटके मिले शव!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय)  सरकंडा थाना क्षेत्र में देर रात एक नवविवाहित दंपती का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। दोनों ने कथित रूप से एक ही कपड़े के फंदे से आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान जयरामनगर परसदा निवासी प्रकाश यादव (26) और उनकी पत्नी पूर्णिमा यादव (22) के रूप में हुई है। दोनों की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। वे चिंगराजपारा स्थित कदमपारा में किराए के मकान में रह रहे थे। प्रकाश रोजी-मजदूरी का काम करता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पूर्णिमा अपने ससुर से अलग रहना चाहती थी। इसी बात को लेकर दंपती के बीच अक्सर विवाद होता था। रविवार रात भी इसी मुद्दे पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद दोनों अलग रहने के लिए राजी हो गए और सामान भी पैक कर लिया। इसके बाद वे घर से बाहर निकले। कुछ देर बाद सीपत रोड स्थित सूर्या चौक पटवारी प्रशिक्षण केंद्र के पास एक नीम पेड़ पर दोनों के शव एक ही फंदे से लटके मिले। राहगीरों ने पेड़ पर शव लटकते देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रदीप आर्या अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। घटना की जानकारी मिलने पर प्रकाश के पिता दिलहरण यादव भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि दंपती घर से घूमने के लिए निकले थे। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...