ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी; दंपत्ति गिरफ्तार..फर्जी नियुक्ति पत्र भेजकर NTPC में एई बनाने का दिया था झांसा!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक दंपत्ति को थाना पदमनाभपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले मंत्रालय में सहायक ग्रेड-3 पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया और प्रयास विफल होने पर एनटीपीसी में असिस्टेंट इंजीनियर (एई) पद पर नियुक्ति कराने का भरोसा दिलाया। बाद में फर्जी नियुक्ति पत्र ई-मेल के माध्यम से भेजकर प्रार्थी से लाखों रुपये ऐंठ लिए। पुलिस के अनुसार प्रार्थी रविकांत साहू, निवासी बोरीगारका थाना उतई, जिला दुर्ग ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपियों ने किस्तों में कुल 10,00,000 रुपये लेकर धोखाधड़ी की। नियुक्ति के नाम पर भेजा गया पत्र पूरी तरह फर्जी निकला। शिकायत पर थाना पदमनाभपुर में अपराध क्रमांक 143/2026 के तहत धारा 420, 467, 468, 120(बी) भादवि के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी प्रिया देशमुख (36 वर्ष) निवासी न्यू आदर्श नगर, पदमनाभपुर को 28 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया। वहीं सह-आरोपी प्रशांत कुमार देशमुख (49 वर्ष) को 1 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

फर्जी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त…….

पुलिस ने आरोपियों के पास से फर्जी नियुक्ति पत्र की ई-मेल प्रिंट कॉपी, मोबाइल फोन एवं अन्य संबंधित इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने अवैध आर्थिक लाभ कमाने की मंशा से योजनाबद्ध तरीके से यह ठगी की। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी शासकीय अथवा अर्धशासकीय संस्था में नौकरी दिलाने के नाम पर धनराशि की मांग करने वालों से सावधान रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...