BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

नवरात्रि के पहले दिन रतनपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब; मां महामाया मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित शक्तिपीठ मां महामाया मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही माता के दर्शन के लिए हजारों भक्त लंबी कतारों में खड़े नजर आए। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला।शुभ मुहूर्त में घट स्थापना के साथ ही मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना शुरू हुई। शंख ध्वनि, घंटियों की गूंज और जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत रखकर माता के दर्शन और पूजन में जुटे रहे। नवरात्रि को लेकर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए करीब 19 घंटे तक दर्शन की व्यवस्था की गई है। मंदिर के पट सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक खुले रहेंगे, जबकि सप्तमी के दिन पूरी रात दर्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस वर्ष नवरात्रि विशेष संयोग में प्रारंभ हुई है। करीब 9 साल बाद तिथि क्षय के योग में नवरात्रि का आगाज हुआ है। घट स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:53 से 10:36 बजे तक रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा की। मंदिर में 100 पंडितों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना, यज्ञ, दुर्गा सप्तशती पाठ और देवी भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही हजारों की संख्या में मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की जा रही है और श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की गई है। नवरात्रि के पहले दिन रतनपुर में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....