BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; तालाब में नहाने उतरे दो युवकों की डूबने से मौत..सरकंडा क्षेत्र की घटना, देर रात गोताखोरों ने निकाले शव!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत खमतराई स्थित अमहा तालाब में रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में नहाने उतरे दो युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और नगर सेना के गोताखोरों ने देर रात दोनों के शव बाहर निकाले। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों की पहचान बंधवापारा निवासी हिमांशु चहाण्डे (21) पिता हरीश चहाण्डे और देवरीखुर्द निवासी शिवम मानिकपुरी (20) पिता श्रवण दास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों अपने चार अन्य दोस्तों के साथ घूमने के लिए खमतराई गए थे। सभी युवक अमहा तालाब किनारे एक पेड़ के नीचे बैठकर बातचीत कर रहे थे। शाम करीब 4 बजे हिमांशु और शिवम ने नहाने की इच्छा जताई और कपड़े उतारकर तालाब में कूद गए। नहाने के दौरान दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए। दोनों को तैरना नहीं आता था, जिससे वे डूबने लगे। साथियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों पानी में समा चुके थे। इस दौरान बचाव के लिए पानी में उतरा एक अन्य साथी भी तैरना नहीं जानता था और वह भी डूबने लगा। हालांकि बाकी दोस्तों ने किसी तरह उसे बाहर निकाल लिया। युवकों के नहीं मिलने पर आसपास के लोगों को सूचना दी गई, जिससे मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और नगर सेना के गोताखोरों को बुलाया गया। घंटों की मशक्कत के बाद देर रात दोनों शवों को बाहर निकाला गया।

थाने में दोस्तों से पूछताछ……

पुलिस ने मृतकों के साथ मौजूद पांचों दोस्तों को थाने में बैठाकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ युवक नशे की हालत में थे। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...