ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

प्रेम संबंध में बाधा बना पति..पत्नी ने प्रेमी संग रची हत्या की साजिश, पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया मामला, महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार..हत्या में प्रयुक्त थार वाहन जब्त!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रायपुर पुलिस (ग्रामीण) ने ग्राम खरोरा निवासी किशोर सारथी हत्याकांड की गुत्थी चंद घंटों में सुलझाते हुए मृतक की पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त थार वाहन भी जब्त कर लिया है। मामला थाना खरोरा क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार 28 फरवरी 2026 को प्रार्थी भागवत सारथी (32) निवासी ग्राम खसेरा, वार्ड क्रमांक 10, थाना खरोरा ने सूचना दी कि उसके छोटे भाई किशोर सारथी (27) का शव ग्राम मांठ स्थित सागौन वाटिका के पास संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे पड़ा है। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत होने पर अपराध क्रमांक 125/2026 के तहत धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। बाद में षड्यंत्र के तहत हत्या किए जाने की पुष्टि होने पर धारा 61(2) भी जोड़ी गई। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। मृतक की पत्नी से सख्ती से पूछताछ करने पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार महिला का लिलेश उर्फ मुरू उर्फ कुलदीप नामक युवक से पिछले कुछ महीनों से प्रेम संबंध था। इस संबंध की जानकारी होने के बाद पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती थी। इससे परेशान होकर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। योजना के तहत 27 फरवरी 2026 की रात करीब 9 बजे पत्नी ने किशोर को बहन को ग्राम बिठिया से लाने का बहाना बनाकर घर से अकेले भेज दिया। पूर्व नियोजित साजिश के तहत आरोपी लिलेश उर्फ मुरू उर्फ कुलदीप अपने दो साथियों के साथ थार वाहन में पहले से घात लगाकर बैठे थे। ग्राम खरोरा-रायपुर मार्ग पर मात-तिल्दाडीह रोड स्थित सागौन वाटिका के पास आरोपियों ने किशोर की मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया। थाना खरोरा पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त थार वाहन को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...