BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत; होली से पहले नशे पर ताबड़तोड़ कार्रवाई..38 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, दो गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) होली पर्व को शांतिपूर्ण और निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “चेतना विरुद्ध नशा” अभियान के तहत सीपत थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। ग्राम सीपत के नहरपारा इलाके में दबिश देकर पुलिस ने 38 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नहरपारा क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेंद्र खरे (26 वर्ष) पिता शंकर लाल खरे एवं राकेश वर्मा (35 वर्ष) पिता संतराम वर्मा, दोनों निवासी ग्राम सीपत के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से करीब 11,400 रुपये मूल्य की 38 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के मद्देनज़र अवैध नशे के कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
चंद्रग्रहण के चलते तीन दिन अलर्ट पर सीपत, होलिका दहन को लेकर असमंजस..शांति समिति की बैठक में सख्त नि... मस्तूरी; रिश्तेदार के यहां आए ग्रामीण की तालाब में मिली लाश..सुबह शौच के लिए निकले थे, पुलिस ने शुरू... बिलासपुर में सनसनी: पति-पत्नी ने सड़क किनारे पेड़ पर लगाई फांसी, एक ही फंदे से लटके मिले शव! देवरी प्रीमियर लीग का रोमांचक फाइनल; लिमतरा बनी चैंपियन, 22 रन से जीत दर्ज कर 25 हजार व कप पर कब्जा! मस्तूरी; प्रेमिका ने प्रेमी के घर फांसी के फंदे पर लटककर दी जान..प्रेमी गिरफ्तार, शादी से इनकार के ब... नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी; दंपत्ति गिरफ्तार..फर्जी नियुक्ति पत्र भेजकर NTPC में एई बनाने ... बिलासपुर; तालाब में नहाने उतरे दो युवकों की डूबने से मौत..सरकंडा क्षेत्र की घटना, देर रात गोताखोरों ... प्रेम संबंध में बाधा बना पति..पत्नी ने प्रेमी संग रची हत्या की साजिश, पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया... गली के बेजुबान कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला..दो आरोपी गिरफ्तार! सीपत; होली से पहले नशे पर ताबड़तोड़ कार्रवाई..38 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, दो गिरफ्तार!