BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News CgSipat

संकल्प आधारित बजट से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई गति: दीपक शर्मा..1.72 लाख करोड़ का प्रावधान, हर वर्ग के विकास का दावा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के सीपत भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने वर्ष 2026-27 के छत्तीसगढ़ बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओ पी चौधरी का आभार व्यक्त किया है। दीपक शर्मा ने कहा कि “SANKALP” थीम पर आधारित यह बजट दर्शाता है कि सरकार केवल नीतियां बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए संकल्पित है। यह बजट आर्थिक विस्तार, सामाजिक न्याय, आधारभूत संरचना निर्माण और सांस्कृतिक पहचान को साथ लेकर आगे बढ़ने वाला संतुलित दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक है, प्रदेश के सर्वांगीण विकास को नई दिशा देगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कृषि, पर्यटन, ग्रामीण विकास, सड़क और टेक्नोलॉजी सहित सभी क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है।

किसानों और महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान…….

शर्मा ने बताया कि किसानों को ब्याज मुक्त ऋण देने की घोषणा बड़ी राहत है। वहीं 18 वर्ष पूर्ण करने पर बेटियों को डेढ़ लाख रुपये देने का प्रावधान सराहनीय कदम है। ‘लखपति दीदी भ्रमण योजना’ के लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है तथा शक्तिपीठों के दर्शन की व्यवस्था भी शामिल की गई है। महिलाओं के लिए 250 महतारी सदन निर्माण हेतु 75 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। संपत्ति महिलाओं के नाम खरीदने पर पंजीयन शुल्क में छूट जैसे निर्णय महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

उद्योग, एयरपोर्ट और स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश…….

प्रदेश में 23 नए उद्योग स्थापित करने तथा पांच प्रमुख शहरों के एयरपोर्ट पर शोरूम खोलने की योजना है। जगदलपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट के लिए 80 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। डेयरी समग्र विकास योजना अंतर्गत 90 करोड़ रुपये से दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्रों का उन्नयन किया जाएगा। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग सहित अन्य जिलों में नवीन सीजीआईटी तथा स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट की स्थापना का प्रावधान भी बजट में रखा गया है। दीपक शर्मा ने कहा कि यह बजट केवल आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि प्रदेश के विकास का विजन दस्तावेज है। साय सरकार छत्तीसगढ़ में आर्थिक विकास की गति को और तेज करने के लिए प्रतिबद्ध है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
प्रेम विवाह की मिली खौफनाक सजा; पिता, चाचा और बड़े पिता ने मिलकर कर दी बेटी की हत्या..पिता गिरफ्तार,... बिलासपुर; अपहरण कर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगने वाले आरोपी सहित नाबालिग गिरफ्तार; चाकू की नोक पर य... बिलासपुर; पेड़ से टकराई अनियंत्रित बाइक: युवक की दर्दनाक मौत...बहन से मिलने जा रहा था युवक, अस्पताल ... बिलासपुर; 28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान: जिले के 2.78 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की द... तेज रफ्तार ट्रक ने 8 वर्षीय मासूम को कुचला, मौके पर मौत; हादसे के बाद ग्रामीणों का चक्काजाम, बैरिकेड... बिलासपुर में चरित्र शंका में पति बना हैवान; पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश..90% झुलसी म... बिलासपुर; मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए: संदिग्ध मौत के बाद भाई का फूटा दर्द; पति समेत ससुराल पक्ष पर हत्... बिलासपुर; केंद्रीय जेल में बंदी की मौत पर गरमाई सियासत: मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपय... बिलासपुर; गर्दन पर ब्लेड से हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार: महाराष्ट्र भाग गया था आरोपी, रेलवे स... बिलासपुर; बारात में डीजे पर नाचने के दौरान विवाद: धारदार हथियार से हमला करने वाला युवक गिरफ्तार!