BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

भाजयुमो बिलासपुर में नई टीम घोषित..कैलाश वस्त्रकार बने जिला मीडिया सहप्रभारी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) संगठनात्मक विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को गति देने के उद्देश्य से भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर शहर जिला इकाई ने नई टीम की घोषणा कर दी है। प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन और जिला कोर ग्रुप के निर्णय के अनुरूप यह गठन किया गया है। घोषणा के अनुसार, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के निर्देशन में संभाग प्रभारी, सहप्रभारी एवं जिला प्रभारी के मार्गदर्शन पर टीम का गठन किया गया। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा और भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता ने जिला पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी की। इसी क्रम में तखतपुर मंडल के गनियारी निवासी कैलाश वस्त्रकार को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला मीडिया सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि उनकी नियुक्ति से मीडिया समन्वय और जमीनी स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को नई मजबूती मिलेगी। नई टीम के गठन के साथ ही युवा मोर्चा ने आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...