ChhattisgarhRaftaar News Cg

फ्रिज खोलते ही हुआ भीषण विस्फोट, किसान की दर्दनाक मौत..धमाके से दहले ग्रामीण!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोरमपुर में बीती सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जब एक किसान के घर में रखे घरेलू फ्रिज में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। हादसे में 52 वर्षीय किसान श्रीराम वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए और उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीराम वर्मा रोज की तरह सुबह अपने रसोई में रखे फ्रिज से सामान निकालने के लिए जैसे ही उसका दरवाजा खोला, तभी तेज आवाज के साथ भीषण विस्फोट हो गया। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि किसान के दोनों पैर मौके पर ही क्षत-विक्षत हो गए और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। परिजन और ग्रामीण उन्हें तुरंत छुईखदान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव और आंतरिक चोटों के कारण श्रीराम वर्मा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे एक पुत्र और तीन पुत्रियों का परिवार छोड़ गए हैं। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल विस्फोट के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि फ्रिज पुराने मॉडल का था और रातभर बंद रहने के बाद सुबह जैसे ही चालू किया गया, हादसा हो गया। तकनीकी जानकारों का मानना है कि ऐसे विस्फोट कंप्रेसर फेल, गैस लीकेज या ओवरलोडेड सर्किट के कारण हो सकते हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है। बिजली विभाग व तकनीकी विशेषज्ञों की टीम विस्फोट के संभावित कारणों की जांच कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद वास्तविक कारणों का खुलासा होगा। यह घटना सभी के लिए एक चेतावनी है कि घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की नियमित जांच और सर्विसिंग आवश्यक है। उपयोगकर्ता को अधिकृत तकनीशियन से समय-समय पर उपकरणों की सुरक्षा जांच करानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...