BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

बिलासपुर; 7 किलोमीटर दूर गांव में लटकी मिली युवती की लाश, संदिग्ध मौत से सनसनी..कमरा अंदर से बंद मिला, रोशनदान से दुपट्टे के सहारे लटका था शव; मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हार चौकी इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब मल्हार की एक युवती की लाश गांव से करीब सात किलोमीटर दूर ग्राम धनगंवा स्थित एक मकान में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम धनगंवा के कोटवार बिसाहूदास मानिकपुरी ने सूचना दी कि गांव में रहने वाले चंदन लहरिया के मकान के एक कमरे में एक युवती फांसी पर लटकी हुई है। सूचना मिलते ही मल्हार चौकी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। बताया गया कि जिस कमरे में युवती का शव मिला, वह अंदर से बंद था। दरवाजा खोलकर पुलिस ने कमरे का निरीक्षण किया, जहां युवती का शव दुपट्टे के सहारे रोशनदान से लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाया। प्रारंभिक जांच में युवती की मौत हो चुकी थी। पूछताछ के दौरान मृतका की पहचान मल्लिका कुर्रे के रूप में हुई, जो मल्हार के बाजारपारा की निवासी बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कई सवाल खड़े, जांच पर टिकी नजरें……

घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि मल्हार की रहने वाली युवती धनगंवा स्थित उक्त मकान तक कैसे पहुंची और वह वहां किस परिस्थिति में मौजूद थी। स्थानीय लोगों के बीच इस बात को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। जिस मकान में शव मिला है, उसके मालिक और आसपास के लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत विवेचना शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद मल्हार और धनगंवा क्षेत्र में गहमागहमी का माहौल है और लोग इस रहस्यमय मौत के पीछे की सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...