BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; उस्लापुर ओवरब्रिज व मिनीमाता नगर में चाकू लहराकर दहशत, दो आरोपी गिरफ्तार..सरप्राइज चेकिंग में 11 असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना सिविल लाइन क्षेत्र में गुरुवार को चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। वहीं सरप्राइज चेकिंग अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अशांति फैलाते पाए गए 11 असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। पुलिस के अनुसार 27 फरवरी 2026 को सूचना मिली कि उस्लापुर ओवरब्रिज के नीचे एक युवक चाकू दिखाकर लोगों को भयभीत कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी यश छाबड़ा (25) निवासी महामाया पार्क, मंगला को हिरासत में लिया। इसी तरह मिनीमाता नगर स्थित साई मंदिर के पास एक अन्य युवक राहगीरों को चाकू लहराकर डराते पाया गया। पुलिस ने आरोपी राहुल पुरी गोस्वामी (25) निवासी मिनीमाता नगर को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत प्रकरण दर्ज कर विधि अनुसार कार्रवाई की गई है।

सरप्राइज चेकिंग में 11 पर शिकंजा……

थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा कुदुदंड, उस्लापुर और चाटापारा क्षेत्रों में सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक शांति भंग करने की आशंका पर 11 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इनमें शामिल हैं, दीपक सूर्यवंशी (28), राज सूर्यवंशी (24), राजेश सूर्यवंशी (18), मोहम्मद हसन (25), सोमेश सारथी (26), मोहम्मद कमाल (29), आशीष सोनी (18), डेनिश भार्गव (18), शिब्बु केंवट (20), आदित्य लहरे (18) एवं मुलायम यादव (30)।

शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्ती…….

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वालों और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...