BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर, गुरु नानक ढाबा के पास दर्दनाक हादसा, युवती की मौत, पिता गंभीर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नेशनल हाईवे-130 पर तेज रफ्तार वाहन एक बार फिर मौत का कारण बना। बिलासपुर–रायपुर मार्ग पर गुरु नानक ढाबा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में बिल्हा निवासी एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची चकरभाठा पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, बिल्हा निवासी युवती अपने पिता के साथ सामान खरीदकर स्कूटी से घर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक माजदा वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उधर पिता गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही चकरभाठा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने माजदा वाहन को जब्त कर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतिका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। परिजन गहरे सदमे में हैं, वहीं स्थानीय लोगों ने हाईवे पर लगातार बढ़ रही तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर कड़ी नाराज़गी जताई है। हादसे ने एक बार फिर हाईवे सुरक्षा और निगरानी व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...