BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत; शादी कार्यक्रम से लौट रहे युवकों की बाइक रोककर युवक पर जानलेवा हमला..शराब के नशे में मारपीट, अपराध दर्ज!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र के पैगवापारा रोड में शादी समारोह से लौट रहे 12वीं के छात्र पर दो युवकों ने कथित तौर पर शराब के नशे में हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने पहले मोटरसाइकिल रोककर गाली-गलौज की और विरोध करने पर सिर पर वार कर युवक को घायल कर दिया। घटना के बाद घायल छात्र ने अपने पिता के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बिटकुला पटवापारा निवासी सरल पाटनवार पिता मुकेश पाटनवार जो कक्षा 12वीं का छात्र है, 26 फरवरी की रात अपने दोस्तों के साथ दीपक यादव के यहां पैगवापारा में आयोजित शादी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात करीब 11:30 बजे वह अपने मित्र आदित्य पाटनवार, रजत पाटनवार, आशीष सिदार और सागर पाटनवार के साथ मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहा था। आरोप है कि मुकेश साहू और भूपेंद्र कोराम ने पैगवापारा आम रोड पर उसकी मोटरसाइकिल को रोक लिया। जब सरल बाइक रोकने का कारण पूछा, तो दोनों आरोपी कथित रूप से शराब के नशे में थे और बाइक को आगे नहीं जाने देने की बात कहने लगे। विरोध करने पर दोनों ने अश्लील गाली-गलौच करते जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के अनुसार मुकेश साहू ने हाथ में पहनी किसी वस्तु से सरल के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसके सिर से खून निकलने लगा। वहीं भूपेंद्र कोराम ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की। घटना के दौरान मौजूद दोस्तों ने बीच-बचाव किया। सीपत पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 115(2), 296, 3(5) एवं 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...