ChhattisgarhRaftaar News Cg

पॉवर प्लांट में दर्दनाक हादसा: वेल्डिंग करते वक्त मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत, परिजनों ने मुआवजा और नौकरी की मांग की..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पताढ़ी गांव स्थित पॉवर प्लांट में एक दर्दनाक हादसा हो गया। पाइपलाइन की वेल्डिंग के दौरान मिट्टी धंसने से 30 वर्षीय मजदूर सतीश शांडिल्य की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बीते छह महीनों से पावर मैक कंपनी में कार्यरत था। मृतक के बड़े भाई पूनी राम शांडिल्य ने बताया कि हादसे की सूचना उन्हें सतीश के सहकर्मियों से मिली। वे जब अस्पताल पहुंचे, तब तक सतीश दम तोड़ चुका था। परिवार मूल रूप से कापन गांव का रहने वाला है। सतीश दो भाइयों में छोटा था और परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। घर में बुजुर्ग माता-पिता हैं, जिनका भरण-पोषण सतीश ही करता था। दुखी परिजनों ने कंपनी से उचित मुआवजा और एक सदस्य को स्थायी नौकरी देने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वे प्लांट के सामने आंदोलन करेंगे। उनका आरोप है कि कंपनी ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी की है। साथी मजदूरों का कहना है कि प्लांट में कर्मचारियों को बिना सेफ्टी गियर और प्रशिक्षण के खतरनाक कार्यों में लगाया जाता है। हादसे के समय भी सतीश के पास कोई सुरक्षात्मक उपकरण नहीं था। गौरतलब है कि इसी पॉवर प्लांट में पूर्व में एक अन्य युवक की करंट लगने से मौत हो चुकी है। इस बार भी सुरक्षा चूक को लेकर मजदूर संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है और दोषियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।पुलिस ने मृतक के परिजनों और सहकर्मियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। मामले की जांच की जा रही है। अब देखना यह है कि कंपनी प्रशासन मृतक परिवार को न्याय दिलाने के लिए क्या कदम उठाता है, या फिर यह हादसा भी महज एक आंकड़ा बनकर रह जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रेल्वे फाटक के पास मिला वृद्धा का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी..पुलिस जुटी जांच में! बिलासपुर; रतनपुर में बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप... बिलासपुर; एनीकट में नहाने गया युवक नदी में डूबा, देर रात पानी में तैरता मिला शव...पोस्टमार्टम रिपोर्... बिलासपुर; प्रहार अभियान के तहत कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किराना दुकान में बिक रही थी अवैध शराब, 3... बिलासपुर; शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, दो साल के प्रेम संबंध के बाद शादी का वादा कर किया शो... बिलासपुर में तकनीक आधारित सुरक्षा व्यवस्था की शुरुआत: त्रिनेत्र’ बनेगा बिलासपुर का सुरक्षा प्रहरी, श... बिलासपुर; पुणे घुमाने का झांसा देकर नाबालिग से छेड़छाड़: मजदूरी करने आए परिवार की बच्ची को बहला-फुसल... शादी का झांसा देकर 6 साल तक शोषण; दूसरी महिला से की कथित शादी, आरोपी हिरासत में! बिलासपुर; नीट पेपर लीक मामले में विरोध करने पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई नेताओं पर एफआईआर..स... बिलासपुर में कलेक्टर के आदेश को ठेंगा दिखा रहे अफसर; रातभर गूंजती रही बोरिंग मशीन की आवाज, जिम्मेदार...