BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; NTPC के यूनियन अध्यक्ष पर चुनावी रंजिश में हमला, सिर फटा..बीएमएस कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर की कार्यवाही की मांग, FIR दर्ज!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत स्थित एनटीपीसी टाउनशिप में चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। अंबेडकर स्टेडियम में बैठक के बहाने बुलाकर बीएमएस यूनियन अध्यक्ष पर लोहे की वस्तु से हमला कर दिया गया। घटना में पीड़ित के सिर में गंभीर चोट आई है। मामले में सीपत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। सीपत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी देव प्रताप टंडन उम्र 47 वर्ष पिता पंचराम टंडन निवासी एनटीपीसी टाउनशिप क्वार्टर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वे एनटीपीसी सीपत में कर्मचारी हैं और सीपत ताप विद्युत मजदूर संघ के अध्यक्ष हैं। जनवरी 2026 में हुए कॉपरेटिव सोसायटी चुनाव के बाद से उनका आरोपी प्यारे लाल बघेल से विवाद चल रहा था। प्रार्थी के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब 5:30 बजे आरोपी ने उन्हें अंबेडकर स्टेडियम, उज्ज्वल नगर एनटीपीसी सीपत में चर्चा के लिए बुलाया। वे अपने साथी चैलेंजर सिंह राठौर के साथ वहां पहुंचे, जहां पहले से 3-4 लोग मौजूद थे। बातचीत के दौरान आरोपी ने पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ में रखी लोहे की वस्तु से उनके माथे पर वार कर दिया। हमले में प्रार्थी के सिर से खून निकलने लगा। प्रत्यक्षदर्शी चैलेंजर सिंह राठौर, ओमकार परिहार और श्याम कार्तिक मंजारे ने बीच-बचाव किया। घटना के बाद प्रार्थी बीएमएस यूनियन के कार्यकर्ताओं के साथ सीपत थाना पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2) और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सुशासन के दावों पर अंधेरे का वार- चिचिरदा में 4 दिन से बिजली गायब..बिजली विभाग बेखबर, गांव अंधेरे मे... बिलासपुर जेल में कैद अपराधि का इंस्टाग्राम एक्टिव, सिस्टम हुआ बेनकाब..सलाखों के पीछे से हिस्ट्रीशीटर... सीपत; चरित्र शंका में पत्नी को जहर पिलाने की कोशिश: हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; सीपत क्षेत्र के इस बोरी फैक्ट्री में हादसा; 25 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, सुरक्षा व्... गंडई मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: शादी में जा रहे 6 युवक हादसे का शिकार; 4 युवकों की मौत...2 गंभीर घायल! गम्हरिया में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा: शादी से लौटते समय विवाद के बाद की गई हत्या; शव सड़क किनारे ... इंस्टाग्राम रील के लिए स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा: युवक पर लगा भारी जुर्माना! रायपुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला: मामूली टक्कर के बाद मांगे 10 हजार रुपए; हेलमेट से हमला कर पत्रका... बिलासपुर; शिक्षक से मारपीट का मामला: मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारी पर हमला, शासकीय कार्य में बाधा ड... मस्तूरी; जनसुनवाई पर दाग, लेन-देन का वीडियो बना मुद्दा..वीडियो ने खोली जनसुनवाई की परतें, पारदर्शिता...