ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शादी का झांसा देकर युवती से 10 साल तक किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर कराया एबॉर्शन..दूसरे से निकाह की तैयारी पर टूटा सब्र..आरोपी युवक निकला कांग्रेस नेता, युवती की शिकायत पर हुआ गिरफ्तार!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। युवती ने आरोप लगाया है कि युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव मोहम्मद आमिर सिद्दकी उम्र 35 वर्ष, निवासी भिलाई ने 10 वर्षों तक शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के गर्भवती होने पर आरोपी ने जबरन एबॉर्शन कराया और अब किसी अन्य युवती से निकाह करने की तैयारी में था। युवती ने पद्मनाभपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में बिफोर टाइम पेश किया। न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी मुलाकात आमिर से वर्ष 2015 में हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आमिर ने शादी का वादा किया। हालांकि लड़की के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसके बावजूद दोनों के बीच संबंध जारी रहे। युवती ने बताया कि इस दौरान आमिर ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब वह गर्भवती हुई, तो आरोपी ने शादी का झूठा वादा कर जबरन गर्भपात करा दिया। हाल ही में युवती को पता चला कि आमिर किसी अन्य लड़की से निकाह करने जा रहा है। जब उसने शादी के लिए दबाव डाला, तो आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया। इससे आहत होकर युवती ने पद्मनाभपुर थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को बिफोर टाइम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। मामले की विवेचना जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...