BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; भारी बारिश में भरभराकर गिरा पुराना जर्जर मकान….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में लगातार बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बिलासपुर के चांटापारा इलाके में शनिवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। यहां एक जर्जर मकान अचानक ढह गया। हादसे में सड़क किनारे खड़ी एक कार मलबे के नीचे दब गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि इसमें किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। यह हादसा सुबह करीब 6 से 6:30 बजे के बीच राम मंदिर मार्ग के पास हुआ। तेज बारिश के चलते मकान अचानक भरभराकर गिर गया और सड़क पर मलबा फैल गया। इसी दौरान वहां खड़ी एक कार मलबे के नीचे आ गई। सौभाग्य से उस समय कार के अंदर कोई नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू किया। निगम का ट्रक मलबा उठाकर ले गया, लेकिन हादसे के कारण सड़क पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....