BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत; जेवरा जंगल से सागौन की चोरी..5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की संपत्ति जब्त, आरोपियों को भेजा जेल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना सीपत पुलिस ने जंगल से सागौन लकड़ी की अवैध कटाई और तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 नग सागौन के लट्ठे, डीजल आरा मशीन और एक पिकअप वाहन जब्त किया है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 2 लाख 21 हजार 827 रुपये आंकी गई है। सीपत थाना प्रभारी राजेश मिश्रा से मिली जानकारी के अनुसार 26 फरवरी की रात सूचना प्राप्त हुई कि थाना सीपत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवापारा-जेवरा जंगल से कुछ व्यक्ति सागौन के पेड़ों को काटकर पिकअप वाहन में भरकर जांजगीर जिले की ओर ले जा रहे हैं। सूचना की तस्दीक के लिए तत्काल टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया। घेराबंदी के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक CG-11 AB-0612 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में पन्नी से ढककर रखे गए 16 नग सागौन के लट्ठे बरामद किए गए। मौके पर मौजूद पांचों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 65,827 रुपये कीमत के सागौन लट्ठे, 6,000 रुपये की डीजल आरा मशीन व ब्लेड तथा 1,50,000 रुपये कीमत का पिकअप वाहन जब्त किया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। सीपत पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटाई करने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जंगल संपदा की सुरक्षा के लिए आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

01. रामचंद कुर्रे उम्र 41 वर्ष निवासी बिरगहनी, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा

02. संतोष कुमार उम्र 50 वर्ष निवासी बिरगहनी, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा

03. जय सिंह ओगरे उम्र 62 वर्ष निवासी ठरगा बहरा, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा

04. लिल्लूराम पटेल उम्र 56 वर्ष निवासी महुदा, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा

05. रघुवीर सिंह मरावी उम्र 40 वर्ष निवासी महुदा, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...