BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

लोखंडी में अवैध रेत खनन बेलगाम, सुबह होते ही ट्रैक्टरों की कतार, सरपंच की भूमिका पर उठ रहे सवाल…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर विधानसभा के लोखंडी क्षेत्र में अवैध रेत खनन एक बार फिर खुलेआम जारी है। आधिकारिक रूप से रोक के बावजूद सुबह होते ही घाट पर रेत से भरे ट्रैक्टरों की लंबी कतारें नजर आती हैं। ट्रैक्टरों को नदी में उतारकर दिन-रात रेत निकाली जा रही है, जिससे पूरे इलाके में खनन माफिया बेलगाम दिख रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इस गोरखधंधे में ग्राम सरपंच बलराम पटेल की संलिप्तता संदिग्ध है। उनका कहना है कि सरपंच को एक स्थानीय विधायक का संरक्षण प्राप्त है, इसी कारण अवैध कारोबार बेखौफ चल रहा है। इतना ही नहीं, खनिज विभाग का एक कर्मचारी जिसे स्थानीय लोग ‘महाराज’ के नाम से जानते हैं, माफिया को खुला समर्थन देता है और कथित तौर पर काली कमाई विभागीय अधिकारियों तक पहुंचाने की भूमिका निभा रहा है। पत्रकारों ने इस मामले पर खनिज अधिकारी राजू यादव से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। विभाग और जनप्रतिनिधियों की यह चुप्पी प्रशासनिक गंभीरता पर सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कभी-कभार की सिर्फ दिखावटी कार्रवाई की जाती है, जबकि असली रेत खनन लगातार जारी है। इधर, लगातार चल रही रेत से भरे ट्रैक्टरों की आवाजाही ने लोखंडी, धुरीपारा और मंगला बस्ती की सड़कों को बुरी तरह जर्जर कर दिया है। धूल, शोर और भारी ट्रैफिक के कारण स्थानीय लोग परेशान हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...