BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई; 4 हाइवा वाहन जब्त!

बिलासपुर: (भारतेन्दु कौशिक) कलेक्टर  के निर्देशानुसार एवं उप संचालक  के मार्गदर्शन में जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 26 एवं 27 फरवरी 2026 को खनिज विभाग की टीम द्वारा निरतु, लोफंदी, कच्छार, लछनपुर, लमेर, घुटकू, कोनी, बिरकोना, मोपका एवं चकरभाठा क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान मोपका क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए 01 हाइवा वाहन जब्त किया गया। वहीं चकरभाठा क्षेत्र से खनिज मिट्टी का परिवहन करते हुए 01 हाइवा तथा खनिज मुरुम का परिवहन करते हुए 01 अन्य हाइवा वाहन को जब्त किया गया। इसके अलावा लोफंदी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए 01 हाइवा वाहन जब्त किया गया। इस प्रकार कुल 04 हाइवा वाहनों को जब्त कर थाना सकरी, कोनी एवं चकरभाठा की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...