Raftaar News Cg

रावण वध और राम राज्य अभिषेक के साथ हुआ भव्य रामलीला महोत्सव का समापन

धर्म जागरण के बी पी सिंह बोले ऐसे कार्यक्रमों से भारतीय संस्कृति होती है, जीवंत

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) रावण वध के साथ देवरीखुर्द में विंध्यवासिनी रामायण प्रचारक मंडली द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव का समापन हो गया। प्रयागराज के रामलीला मंडली के कलाकारों द्वारा रविवार की रात राम-रावण युद्ध, राम-भरत मिलन, सीता की अग्नी परीक्षा, भगवान श्रीराम का अयोध्या आगमन व राज्याभिषेक की प्रस्तुति देख कर लोग मंत्रमुगध हो गये। भगवान श्रीराम द्वारा रावण के वध किये जाने के साथ ही दूर-दराज के क्षेत्रों से देखने आये सैकड़ों दर्शक जय श्रीराम के जयकारे लगाने लगे। जयकारे से देवरीखुर्द और आसपास का क्षेत्र गूंज उठा। धर्म जागरण जिला संयोजक बी.पी.सिंह, राजेश शेंडे, रवि बरगाह ने शॉल, गमछा देकर कलाकारों को सम्मानित किया। इस दौरान बी पी सिंह ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से भारतीय संस्कृति को जीवंत करना है। धर्म जागरण जिला संयोजक ने धर्मान्तरण के मुद्दे को उठाते हुए कहा ये धरती है, संत रविदास की ये धरती है, कबीर साहब की, बाबा घासीदास जी की, कृष्ण जी की इस धरती की हर कण में भगवान रामचन्द्र विद्यमान है, यहां धर्म परिवर्तन कराने वाले बहुरूपियों के लिए कोई जगह नही है। जल्द ही क्षेत्र के सभी अवैध प्रार्थना भवन बंद करने की चेतावनी भी दी और कहा प्रशासन की मदद से जल्द कार्यवाही करवाई जायेगी। स्थानीय युवाओं की सहयोग से यहां करीब 9 दिनों तक महोत्सव चला। स्टेज शो के माध्यम से कलाकारों ने भगवान श्रीराम की लीला की बेहतर प्रस्तुती दी। कार्यक्रम समापन के अंत में धर्म जागरण प्रमूख ने राजेश शेंडे, रवी बरगाह, विजय यादव, आशु शेंडे, पप्पू चक्रधारी, दिनेश मानिकपुरी, पंकज रामपुरिक सहित महिला सदस्य सुरेखा बाँधकर, सुशीला यादव, भजयारीन केंवट, गीता चक्रधारी, कल्याणी केंवट, हरबाई लाँझेकर, सुनीता, अनीता मटाले का और वार्ड वासियों का विशेष सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...