BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

श्रीवास प्रीमियर लीग सीजन–2; चौथे दिन रोमांच चरम पर, तीन मुकाबलों में दिखा दमखम!

चकरभाठा: (भारतेन्दु कौशिक) श्रीवास प्रीमियर लीग (SPL) सीजन–2 के चौथे दिन क्रिकेट प्रेमियों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। दिन भर में खेले गए तीन मुकाबलों ने टूर्नामेंट की प्रतिस्पर्धा को और भी रोचक बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के एमआईसी सदस्य एवं पार्षद श्याम साहू, राहुल अवस्थी, दीपक चौबे उपस्थित रहे। साथ ही चकरभाठा इकाई अध्यक्ष घासी राम श्रीवास, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरेंद्र श्रीवास एवं कन्नौजिया श्रीवास समाज अध्यक्ष नारायण श्रीवास अपने पदाधिकारियों के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास ने की।

पहला मुकाबला: सिरगिट्टी भवानी नगर का दबदबा……

पहला मैच घुरू ब्रदर और सिरगिट्टी भवानी नगर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर सिरगिट्टी भवानी नगर ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। अनुशासित और आक्रामक गेंदबाजी के सामने घुरू ब्रदर की टीम मात्र 38 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए सिरगिट्टी भवानी नगर ने केवल 3 ओवर में जीत दर्ज की।

दूसरा मुकाबला: भाई–भाई 11 चकरभाठा की आसान जीत…..

दूसरा मैच भाई–भाई 11 चकरभाठा और सरकंडा ब्रदर के बीच हुआ। टॉस जीतकर कप्तान रवि श्रीवास ने पहले गेंदबाजी चुनी। शानदार गेंदबाजी के दम पर सरकंडा ब्रदर को 76 रन पर रोक दिया गया और भाई–भाई 11 ने 6 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम किया।

तीसरा मुकाबला: सेमीफाइनल में पहुंची भाई–भाई 11……

तीसरे मुकाबले में भवानी नगर और भाई–भाई 11 चकरभाठा आमने–सामने रहे। टॉस जीतकर भाई–भाई 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 99 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भवानी नगर की टीम दबाव में बिखर गई और 53 रन ही बना सकी। इस तरह भाई–भाई 11 ने 45 रनों से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। आयोजकों के अनुसार, अब भाई–भाई 11 का सेमीफाइनल मुकाबला हाफ 11 से होगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल कोरबा और एमआर टीम सीजर रायपुर के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से खेला जाएगा। कार्यक्रम में कोर कमेटी के सदस्य विकास श्रीवास, चंद्रमणि श्रीवास, सुमित श्रीवास, लक्ष्मी श्रीवास, शुभम श्रीवास, नवीन श्रीवास, मनी शंकर श्रीवास, निखिल श्रीवास, प्रभात श्रीवास एवं विनय श्रीवास सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...