BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला..सिम्स में भर्ती!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सकरी क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सकरी निवासी शिव घोसले ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को सुबह करीब 9:45 बजे उनका बेटा आरब घोसले स्कूटी से काम के लिए शनिचरी बिलासपुर जा रहा था। इसी दौरान सकरी अटल आवास के पास अनमोल किराना दुकान के समीप उसकी मुलाकात आकाश साहू से हुई। आरोप है कि आकाश साहू ने पुरानी रंजिश को लेकर आरब घोसले के साथ गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ में रखे धारदार हथियार से मारपीट कर दी। हमले में आरब के माथे, बाएं गाल और गले में चोटें आई हैं। घटना के बाद घायल युवक को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया। मामले की शिकायत पर सकरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...