BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; श्रम विभाग में नौकरी का झांसा देकर 2.76 लाख की ठगी, आरोपी पर केस दर्ज!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी क्षेत्र में रहने वाले एक किसान युवक से श्रम विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 2 लाख 76 हजार रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर मस्तूरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। मस्तूरी निवासी मनीष राठौर पेशे से किसान हैं। वर्ष 2023 में उनकी पहचान जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छेड़ोलिया निवासी राजा भैया लहरे (26) से हुई थी। आरोपी ने अपनी ऊंची पहुंच और पहचान का दावा करते हुए मनीष को श्रम विभाग में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। आरोपी की बातों में आकर मनीष राठौर ने अलग-अलग किस्तों में कुल 2 लाख 76 हजार रुपये उसे दे दिए। इसके बाद आरोपी लगातार जल्द नौकरी लगने का आश्वासन देता रहा। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी, तो मनीष ने अपनी रकम वापस मांगनी शुरू की। इस पर आरोपी टालमटोल करता रहा और करीब दो वर्षों तक पीड़ित को गुमराह करता रहा। इसी बीच हिर्री पुलिस ने राजा भैया लहरे को एक अन्य धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी मिलने पर पीड़ित मनीष राठौर मस्तूरी थाने पहुंचा और पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर मस्तूरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस का कहना है कि न्यायालय से आदेश प्राप्त होते ही आरोपी को इस मामले में भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...