BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; थार गाड़ी में चाकू लहरा रहे थे नशेड़ी युवक, पुलिस ने 3 को पकड़ा..आरोपियों से गाड़ी और तीन धारदार चाकू जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सकरी थाना पुलिस ने शराब के नशे में तेज रफ्तार थार गाड़ी चलाते और हाथों में धारदार चाकू लहराने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से थार वाहन क्रमांक सीजी 10 बीडब्ल्यू 6664 तथा तीन धारदार चाकू जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार 25 फरवरी को सूचना मिली कि थार में सवार तीन युवक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए एक्सीडेंट कर भाग रहे हैं। पुलिस ने आसमा सिटी फेस-2, मेन्ड्रा रोड के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी थार गाड़ी छोड़कर हाथों में धारदार लोहे के चाकू लहराते हुए भागने लगे। पुलिस ने उन्हे दौड़ाकर पकड़ लिया। जांच में आरोपियों पर आर्म्स एक्ट और मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई की गई।

ये हैं पकड़े गए आराेपी…….

गिरफ्तार आरोपियों में ईशांत सिंह मंडलोई उर्फ निशांत उर्फ प्रिंस (24) निवासी रामा लाइफ सकरी, शैलेन्द्र उर्फ मोनू सिंह (33) निवासी कालिका नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी और राहुल तिवारी (26) निवासी उस्लापुर थाना सकरी शामिल हैं। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उन्हें जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....