BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत! सरकारी योजना की आड़ में करोड़ों की धोखाधड़ी, सीपत पुलिस ने दबोचे दो जालसाज..30 एटीएम कार्ड, लाखों की संपत्ति और दस्तावेज बरामद, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

सीपत: ( प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गांववालों को नल उत्खनन, नाली निर्माण, सीसी रोड और तालाब निर्माण के नाम पर बैंक से लोन दिलवाया, लेकिन रकम खुद हड़पकर फरार हो गए थे। सीपत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पोड़ी की निवासी गायत्री सूर्यवंशी सहित गांव की कई महिलाओं को प्रमिल दास मानिकपुरी और उसकी पत्नी रंजना मानिकपुरी ने झांसे में लिया। उन्होंने सरकारी निर्माण कार्यों के नाम पर बैंकों से 51 लाख 87 हजार रुपये का लोन दिलवाया, लेकिन इसे चुकाने के बजाय रकम खुद के उपयोग में ले ली और फरार हो गए। थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की गई। आखिरकार दोनों को बिलासपुर के सेंदरी बायपास से दबोच लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से धोखाधड़ी की रकम से खरीदी गई संपत्ति बरामद की है, जिसमें— बुलेट मोटरसाइकिल (कीमत 2,50,000 रूपए), कार (कीमत 7,00,000 रुपए), टीवी (कीमत 50,000 रुपए), आईफोन (कीमत 75,000 रुपए), अन्य सामानों सहित कुल 10,75,000 रुपए की संपत्ति। इसके अलावा 30 एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड की छायाप्रति, मतदाता पहचान पत्र, बैंक पासबुक और लोन संबंधी दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। सीपत पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 420, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……..

01. प्रमिल दास मानिकपुरी पिता स्व.कपिल दास उम्र 52 वर्ष,

02. रंजना दास मानिकपुरी पति प्रमिल दास उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम पोडी थाना सीपत जिला बिलासपुर।

उक्त कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान…….

थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सहायक उप निरीक्षक शिव सिंह बक्साल, सहेत्तर कुर्रे, प्रधान आरक्षक कौशल प्रसाद वस्त्रकार, परमेश्वर सिंह ठाकुर, आरक्षक शदर साहू, महिला आरक्षक ज्योति जगत, प्रियंका मिश्रा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...