BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में धान-चावल चोरी का आरोपी गिरफ्तार; रात में संदूक व छत तोड़कर की थी चोरी, आरोपी जेल भेजा गया!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोनी क्षेत्र में घर से धान, चावल और नगदी चोरी करने वाले आरोपी को कोनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गया धान, चावल और 1500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी भूपेंद्र सूर्यवंशी निवासी घुटकू ने 25 फरवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि करीब 12 बजे घर में उनकी मां मनकी बाई के कमरे की छत में लगे टिन से आवाज आई। मौके पर जाकर देखा तो कमरे में रखा दो बोरी धान, एक बोरी चावल और संदूक में रखी नगदी रकम गायब थी। कमरे का कुंदा भी टूटा हुआ था। बाद में फोन पर मां से संपर्क करने पर पता चला कि महिला समूह के 20 हजार रुपये भी संदूक में नहीं थे। रिपोर्ट पर थाना कोनी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। पतासाजी के दौरान पुलिस ने अभय लास्कर (19 वर्ष) निवासी पंडरीपार घुटकू को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने दो बोरी धान, एक बोरी चावल और 1500 रुपये नकद बरामद कर जब्त कर लिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत... अब बिलासपुर शहर की सड़कों पर रफ्तार की मनमानी नहीं चलेगी; 40 की रफ्तार पार की तो कटेगा ऑनलाइन चालान.... सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ...