Raftaar News Cg

तलाकशुदा महिला से शादी का प्रलोभन देकर किया दुष्कर्म….! आरोपी को तखतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार…

तखतपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) तलाकशुदा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को तखतपुर पुलिस ने चंद घंटो में गिरफ्तार कर लिया है। तखतपुर थाना प्रभारी एसआर. साहू से मिली जानकारी के अनुसार तलाकशुदा महिला ग्राम ढनढन की है, जो पूर्व में तलाक होने के बाद अपने पति से अलग अपने मायके में रहती है। जिसका ग्राम कपसिया कला निवासी अपनी बहन के देवर से घर में आना जाना होने की वजह से प्रेम प्रसंग स्थापित हो गया, जिसके बाद तलाकशुदा महिला से आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। जब महिला ने आरोपी युवक से शादी करने का दबाव बनाया तब युवक ने गोलमोल करना शुरू कर दिया। तब महिला ने तखतपुर थाना आकर आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का रिपोर्ट दर्ज कराया, पुलिस ने उक्त रिपोर्ट पर अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लेकर युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

आरोपी-

1. जागेंद्र बंजारे पिता बिहारी बंजारे निवासी ग्राम कपसिया कला थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.) 

उक्त कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान-

थाना प्रभारी एसआर. साहू, उपनिरीक्षक संजय बरेठ, ओंकार सिंह राजपूत, मनमोहन कोसले।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...