BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर: तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोपेड को रौंदा; महिला की मौके पर मौत.. पति घायल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर–कोरबा नेशनल हाईवे पर गुरुवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना रतनपुर थाना क्षेत्र में हुई। ग्राम सलखा (बेलतरा) निवासी 55 वर्षीय रामायण कश्यप अपनी पत्नी गीता कश्यप के साथ मोपेड (CG 12 BU 9771) से बेलतरा जा रहे थे। जैसे ही वे सर्विस रोड से नेशनल हाईवे 130 पर पहुंचे, पीछे से बिलासपुर की ओर से कोरबा जा रही ट्रेलर (CG 12 AU 2454) ने उनकी मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रामायण कश्यप सड़क किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पीछे बैठी उनकी पत्नी गीता कश्यप ट्रेलर की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और संजीवनी 108 व डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने घायल रामायण कश्यप को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सिम्स अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...