Raftaar News Cg

BILASPUR: शहर में धड़ल्ले से चल रहा जिस्मफरोशी का धंधा.. सकरी पुलिस आई एक्शन मोड में, फूटा भंडा, 5 महिला सहित 16 आरोपी गिरफ्तार, @जानिए कौन हैं, आरोपी…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सकरी पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पकड़ी गई महिलाए दिगर राज्य की है, जो शहर आकर जिस्मफरोशी का धंधा करती थी। मामले में पांच महिला सहित कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें महिला व पुरुष दलाल भी शामिल है।

दूसरे राज्यों से महिलाओं को लाकर शहर में जिस्मफरोशी का व्यापार कराने वाली दलाल रुखसार अहमद उर्फ जावेद, नजीर अंसारी और मधुबाला सिंह बर्मन सहित 16 लोगों को पुलिस ने अनैतिक व्यापार के मामले में गिरफ्तार किया है। अमेरी स्थित साई विहार अपार्टमेंट में फ्लैट क्रमांक 11 और 13 को किराए में लेकर देह व्यापार कराया जा रहा था। मामले की सूचना लगने के बाद सकरी थाना प्रभारी अभय सिंह बैस और उनकी टीम ने बताए जगह पर दबिश देकर अलग-अलग कमरों से पांच महिलाओं सहित कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। देह व्यापार करने वाले आरोपियों में रुखसार अहमद, नजीर अंसारी, चंदन कुमार सोनी, अजय कुमार चेकल, गौरव चौबे, दिनेश चंद्रा, तामेश्वर चंद्रा, विकास अग्रवाल, सतीश गौतम, अफजल हुसैन, दीपक ठाकुर, मधुबाला बर्मन, रेखा कुर्रे, लक्ष्मी चंद्रा, गीता शर्मा और शांता गंधर्व शामिल है।

सीएसपी उमेश गुप्ता:

धंधे में लिप्त आरोपियों से पूछताछ में उन्होंने बताया कि, उनके द्वारा गोकुलधाम पार्क और आसमा सिटी फेज 2 में रहने वाली शांता गंधर्व के मकान मे भी सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है, मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां भी दबिश देकर युवक युतियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक युवतियों से पुलिस ने 65830 रूपये नगद, 26 नग मोबाइल फोन, आपत्तिजनक वस्तुएं, शराब की बोतल, 2 कार सहित कई सामान जप्त किया हैं और सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई हैं। मामले में दलाल, संचालकों एवं ग्राहकों में कुल पांच महिलाएं और 11 पुरुषों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं। इनमें चार लड़कियां कोलकाता की रहने वाली है, जिन्हें रेस्क्यू कर पुनर्वास की कार्रवाई भी की जा रही है।

ये हैं, आरोपी:-

01. रूखसार अहमद उर्फ जावेद, पिता सलीम अहमद, निवासी गोकुल पार्क कालोनी घुरू, थाना सकरी, बिलासपुर।

02. नाजिर अंसारी, पिता जानीवाकर, पता 02 फ्लोर सांई विहार अपार्टमेंट, अमेरी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।

03. चंदन कुमार सोनी, पिता सीता राम सोनी, पता सरजू बगीचा, मसानगंज, थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर।

04. अजय कुमार चेकल, पिता चंद्रमोहन चेलक, पता बगीचा पारा अमेरी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।

05. गौरव चौबे, पिता राजेन्द्र चौबे, पता सांई विहार अपार्टमेंट, अमेरी थाना सकरी, जिला बिलासपुर।

06. दिनेश चंद्रा, पिता उत्तम चंद्रा, पता मुड़ापार, बिलासपुर।

07. तामेश्वर चंद्रा, पिता कैलाश प्रसाद चंद्रा, पता 159 जमनी पाली, साडा दर्री, जिला कोरबा।

08 विकास अग्रवाल, पिता प्रेम अग्रवाल, पता 146 सरदार पटेल नगर थाना दरीं जिला कोरबा

09. सतीश गौतम, पिता व्ही डी गौतम, पता साडा कालोनी, एम आई जी 02, जमनी पाली, थाना दर्री, जिला कोरबा।

10. अफजल हुसैन, पिता अली हुसैन, पता शिवम विहार कालोनी, सरकंडा बिलासपुर।

11. दीपक ठाकुर, पिता पवन ठाकुर, पता 05 पांचली विहार, राजकिशोर नगर, सरकंडा बिलासपुर।

12. मधुबाला बर्मन, पिता जयपाल बर्मन, पता लाटा, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली।

13. रेखा कुर्रे, पति राम सिंह कुर्रे, पता पलानसरी, कबीरधाम।

14. लक्ष्मी चंद्रा, पति दिनेश चंद्रा, पता 21 सांई विहार अपार्टमेंट, अमेरी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।

15. गीता शर्मा, पति दीपक शर्मा, पता सुचित्रा विहार कालोनी, मंगला, थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर।

16. शांता गंधर्व, पति अर्जुन गंधर्व, उम्र 54 साल, पता आसमा कालोनी, थाना सकरी, बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.2 लीटर अवैध शराब जब्त, एक्टिवा से शराब तस्करी करते दो आरोपी दबोचे! बिलासपुर; खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की मौके पर मौत...पुलिस जांच में जुटी! बिलासपुर; पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान...दूसरे कमरे में बंद मिल... बिलासपुर; आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति पर बवाल, एनएसयूआई ने निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई! मस्तूरी; खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत..बिजली विभाग पर उठ... सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत!