ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

साईं मंदिर बना लुटेरों का निशाना; नकाबपोश बदमाशों ने गार्ड को पीटा.. सोने-चांदी के मुकुट और नकदी ले उड़े!

दुर्ग-भिलाई: (प्रांशु क्षत्रिय) भिलाई सेक्टर-6 स्थित साईं मंदिर में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात बड़ी चोरी की वारदात हुई। करीब सात नकाबपोश बदमाश मंदिर परिसर में घुसे और तैनात गार्ड को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी साईं बाबा की मूर्ति पर चढ़े सोने-चांदी के मुकुट, चरण पादुका और दान पेटी में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही भिलाई नगर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत का आकलन किया जा रहा है। गार्ड ने पुलिस को बताया कि बदमाश अचानक उसके पास पहुंचे, उसके हाथ-पैर बांध दिए और आंखों पर कपड़ा बांध दिया। डंडे से मारपीट कर उसे कुर्सी से गिराया गया, जिससे वह बेहोश हो गया। उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं और इलाज कराया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने गेट का ताला तोड़कर मंदिर में प्रवेश किया। गार्ड को काबू में करने के बाद दान पेटी का ताला तोड़ा और नकदी निकाली। मंदिर के कई ताले टूटे मिले हैं तथा दरवाजों को नुकसान पहुंचा है। बड़ी छत्री भी तोड़ी गई, लेकिन वजन अधिक होने के कारण आरोपी उसे ले नहीं जा सके। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसएसपी विजय अग्रवाल भी पहुंचे। डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि मंदिर के पीछे स्थित कुछ घरों में भी चोरी की कोशिश की गई है। प्रारंभिक जांच में सात बदमाशों के शामिल होने की बात सामने आई है, सभी नकाब पहने हुए थे। इस मामले में सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...