ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

इंस्टाग्राम पर दोस्ती का खौफनाक अंजाम, युवती से 40 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) सोशल मीडिया पर दोस्ती का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। दुर्ग जिले के कैंट थाना क्षेत्र में एक युवक ने इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती कर उसके परिवार का विश्वास जीता और करीब 40 लाख रुपए हड़प लिए। आरोपी ने ऐशो-आराम की जिंदगी जीने के लिए यह साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी तुषार गोयल (21) शिक्षक नगर, दुर्ग का रहने वाला है। उसने भिलाई की रहने वाली युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और बातचीत कर उसे अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी ने युवती और उसके परिवार को बताया कि वह कपड़ों का बड़ा व्यापारी है और कारोबार बढ़ाने के लिए पैसों की ज़रूरत है। धीरे-धीरे विश्वास जीतकर तुषार ने युवती से घर में रखे 16 तोला (165 ग्राम) सोने-चांदी के गहने ले लिए। इन गहनों की कीमत लगभग 18 लाख रुपए आंकी गई है। गहनों में हार, चेन, चूड़ियां, रिंग, मंगलसूत्र, झुमके, हीरे का पेंडेंट और नथ शामिल थे। आरोपी ने इन्हें गिरवी रखकर पैसे उड़ा दिए। यही नहीं, आरोपी ने युवती को धोखा देकर उसकी फिक्स्ड डिपॉजिट से लगभग 26 लाख रुपए निकाल लिए। इसके अलावा युवती और उसके पिता के नाम पर फाइनेंसिंग कर चार दोपहिया वाहन खरीदे, जिनकी कीमत लगभग 5 लाख रुपए है। आरोपी ने अन्य लोगों को कार दिलाने के नाम पर करीब 6.60 लाख रुपए की ठगी भी की। पुलिस जांच में सामने आया कि तुषार गोयल पुलिस से बचने के लिए लगातार किराए के मकान बदलता रहता था। छावनी पुलिस ने पतासाजी कर उसे दबोच लिया। आरोपी की निशानदेही पर 165 ग्राम सोने-चांदी के जेवर, चार बाइक और अन्य सामान जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 और 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...