ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, रीवा से दो आरोपी गिरफ्तार!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) छावनी थाना पुलिस ने रेलवे में पक्की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 7 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के रीवा में छिपे हुए थे। पुलिस टीम ने दबिश देकर उन्हें हिरासत में लिया और भिलाई लाया। पूछताछ में आरोपियों ने ठगी की बात स्वीकार कर ली है।

पीड़ित की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

प्रगति नगर, कैंप-1 भिलाई निवासी सरोज पटेल (43) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पायल पांडे और सिद्धमन उर्फ लाल पांडे ने उनके बेटे पीयूष को रेलवे में स्थायी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया था। भरोसा दिलाकर दोनों ने अलग-अलग किस्तों में कुल 7 लाख रुपये ले लिए।

पैसे मांगने पर टालमटोल

जब लंबे समय तक नौकरी नहीं लगी तो पीड़ित ने आरोपियों से पैसे वापस मांगे। इस पर दोनों टालमटोल करते रहे और बाद में संपर्क भी बंद कर दिया। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

रीवा में मिली लोकेशन, दबिश देकर पकड़ा

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों आरोपी रीवा में छिपे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम वहां पहुंची और घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान नगद राशि और लेन-देन से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

अन्य मामलों की भी जांच

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी पहले भी नौकरी के नाम पर किसी अन्य व्यक्ति से ठगी कर चुके हैं या नहीं। यदि अन्य पीड़ित सामने आते हैं तो मामले में नई धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...