BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; जन्माष्टमी कार्यक्रम में विवाद कर युवक को पहुंचाई गंभीर चोट, सरकंडा पुलिस ने 24 घंटे में 2 आरोपी दबोचे…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जन्माष्टमी पर्व पर सरकंडा क्षेत्र में विवाद और हिंसा की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।दरअसल, मामला 18 अगस्त की रात का है, जब जांजी तालाब रोड बंधवापारा सरकंडा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान प्रार्थी विजयंत कश्यप कार्यक्रम देख रहा था, तभी वहां राजा पाण्डेय पहुंचा और कार्यक्रम देखने की बात पर विवाद करने लगा। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए प्रार्थी से हाथापाई की। इसी बीच उसका छोटा भाई कान्हा पाण्डेय भी मौके पर पहुंचा और धारदार नुकीली वस्तु से प्रार्थी के सिर पर हमला कर गंभीर चोट पहुंचा दी। घटना की रिपोर्ट पर सरकंडा पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर डॉक्टरी मुलाहिजा कराया, जिसमें डॉक्टर ने गंभीर चोट होना बताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशानुसार एएसपी (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को उनके घर से घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार कर लिया। कान्हा पाण्डेय का पूर्व कोई आपराधिक रिकार्ड न होने पर उसे अर्नेश कुमार विरुद्ध बिहार राज्य आदेश का पालन करते हुए रिहा कर दिया गया। वहीं, मुख्य आरोपी राजा पाण्डेय का आपराधिक रिकॉर्ड होने से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। सरकंडा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में संदेश गया है कि अशांति फैलाने और अपराध करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...