BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; अवैध रूप से घर में घुसकर वृद्ध महिला से मारपीट; आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटा पुलिस थाना ने घर में घुसकर एक वृद्ध महिला के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 333, 296, 351(2) एवं 115(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की संक्षिप्त जानकारी के अनुसार, चेतना अभियान के तहत अपराधों की रोकथाम एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। पीड़िता ने 8 जनवरी 2026 को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी प्रेमदास मानिकपुरी ने पुराने विवाद को लेकर उसके घर में जबरन प्रवेश कर हाथ-मुक्कों और चप्पल से मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। रिपोर्ट के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी प्रेमदास मानिकपुरी (28 वर्ष), निवासी ग्राम पथर्रा, जिला बिलासपुर को 25 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेश चौहान, सहायक उप निरीक्षक नहारू राम साहू, आरक्षक 212 प्रफुल्ल यादव एवं आरक्षक 1136 दीप सिंह कंवर की विशेष भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...