BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से चोरी की नगदी का एक हिस्सा बरामद किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि प्रार्थी आशुतोष सिंह, निवासी तखतपुर, ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 11 दिसंबर को वह सुबह करीब 10 बजे घर में ताला लगाकर बिलासपुर गया था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरे में रखी अलमारी से एक जोड़ी सोने के टॉप्स और 7 हजार रुपये नगद चोरी कर ले गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने अपराध कायम कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही राम खिलावन धुरी को हिरासत में लिया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी संतोष यादव के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई रकम में से 1000 रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शेष रकम वे खर्च कर चुके हैं, वहीं सोने के टॉप्स नकली समझकर नदी में फेंक दिए गए। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....