BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; नेहरू चौक सिग्नल पर राहगीरों से जबरन वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार..महिलाओं व परिवारों को परेशान करने की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नेहरू चौक ट्रैफिक सिग्नल के पास राहगीरों से जबरन पैसे मांगकर परेशान करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जूली चौधरी (36 वर्ष) और नफीसा खातून (25 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नेहरू चौक सिग्नल पर वाहनों के रुकने के दौरान परिवार सहित यात्रा कर रहे लोगों, विशेषकर महिलाओं से ताली बजाकर अनावश्यक रूप से पैसे की मांग कर रहे थे। उनके व्यवहार से आम नागरिकों में असंतोष और आक्रोश की स्थिति निर्मित हो गई थी। मौके पर भीड़ भी एकत्रित हो गई थी, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों को हिरासत में लिया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बी.एन.एस.एस. के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध गतिविधियों और आमजन को परेशान करने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या कंट्रोल रूम को दें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...