ChhattisgarhRaftaar News Cg

बारात की मस्ती बनी हादसे की वजह: DJ गाड़ी चढ़ी भीड़ पर, 12 घायल एक की हालत गंभीर, DJ वाहन जब्त, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के सुहेला थाना क्षेत्र के हिरमी गांव में शादी समारोह के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। बारात में डीजे की धुन पर नाच रहे लोगों पर अचानक एक पिकअप वाहन चढ़ गया, जिससे 12 लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना हिरमी निवासी नंदू धीवर के घर पर हुई, जहां बेटे की शादी और संधियानो (नवजात शिशु के जन्म का उत्सव) का संयुक्त आयोजन चल रहा था। विवाह समारोह के दौरान डीजे गाड़ी से बज रहा संगीत लोगों को नाचने पर मजबूर कर रहा था। इसी बीच पिकअप वाहन का ड्राइवर, जो खुद परिवार का सदस्य बताया जा रहा है, वाहन को न्यूट्रल स्थिति में छोड़कर नाचने लगा। वाहन में बैठे बच्चों ने अनजाने में गियर बदल दिया, जिससे गाड़ी तेज रफ्तार से भीड़ में जा घुसी। हादसे में अफरातफरी मच गई और दर्जनभर लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल बलौदाबाजार जिला अस्पताल ले जाया गया। अधिकतर की हालत स्थिर है, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की सूचना तत्काल पुलिस को नहीं दी गई, क्योंकि यह पारिवारिक समारोह था और परिजनों ने ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बाद में जब मामला सामने आया, तो पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी अमित पाटले ने बताया कि वाहन चालक घटना के बाद अपने गांव मुड़पार लौट गया था। उसे अब पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने डीजे वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...