BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

राष्ट्र संत गाडगे बाबा की 150वीं जयंती पर चकरभाठा में श्रद्धा का सैलाब..नगर पालिका बोदरी वार्ड 7 में स्थापित प्रतिमा पर पुष्पांजलि, सर्व समाज ने किया नमन!

चकरभाठा: (भारतेन्दु कौशिक) महान समाज सुधारक एवं मानवता के पुजारी संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती के अवसर पर नगर पालिका बोदरी के वार्ड क्रमांक 7 में स्थापित उनकी प्रतिमा पर नगर के सर्व समाज के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और सादगी के साथ पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर विधिवत आरती उतारकर संत गाडगे बाबा के आदर्शों को याद किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने संत गाडगे जी द्वारा समाज के दबे-कुचले वर्गों के उत्थान, स्वच्छता अभियान और मानव सेवा के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों को स्मरण किया। अनुराग विद्या मंदिर चकरभाठा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक ने कहा कि संत गाडगे महाराज का जीवन सेवा, समर्पण और समाज कल्याण की अद्भुत मिसाल है। उन्होंने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर स्वच्छ और समरस समाज का निर्माण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

समाज सेवक शिव कुमार चेचाम ने कहा कि संत गाडगे जी ने छुआछूत जैसी कुरीतियों को मिटाने और मानव सेवा को ही सबसे बड़ा धर्म मानते हुए समाज को अंधविश्वास से मुक्त करने का सतत प्रयास किया। उनका जीवन आज भी समाज को जागरूक और संगठित रहने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर कृष्ण कुमार कौशिक, शिव कुमार चेचाम, भुनेश्वर कौशिक, योगेश कुमार कौशिक, विशनाथ यादव, विनोद कुमार वर्मा, भानु दिवाकर, विनोद कुमार कौशिक, राम कुमार रजक, ईश्वर कौशिक, राजेश कुमार यादव, प्रकाश कौशिक, अनुराग कौशिक, विक्रम ध्रुव, अवि दिवाकर सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संत गाडगे बाबा के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...