ChhattisgarhRaftaar News Cg

मुठभेड़ में 8 लाख के इनामी नक्सली का खात्मा….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) कांकेर जिले में पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। परतापुर थाना क्षेत्र के गेड़ाबेड़ा जंगल में हुई मुठभेड़ में जवानों ने 8 लाख रुपये के इनामी माओवादी को मार गिराया। यह कार्रवाई जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों की संयुक्त टीम ने की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई.के. एलिसेला ने बताया कि 7 सितंबर को कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में सर्चिंग अभियान शुरू किया गया था। 9 सितंबर को परतापुर के गेड़ाबेड़ा पहाड़ी इलाके में माओवादियों से सामना होते ही गोलीबारी शुरू हो गई। मुठभेड़ समाप्त होने के बाद तलाशी में एक पुरुष माओवादी का शव बरामद हुआ। जवानों को मौके से एक .303 रायफल, वॉकी-टॉकी सेट और अन्य नक्सली सामग्री भी मिली। मारे गए नक्सली की पहचान पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) मिलिट्री कंपनी नंबर-5 के सदस्य मासा के रूप में हुई है, जिस पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने इस सफलता पर सुरक्षा बलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और विपरीत मौसम के बावजूद जवान पूरी निष्ठा के साथ लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। आईजी ने माओवादियों से हिंसा का रास्ता छोड़कर सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाने और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की। साथ ही चेतावनी भी दी कि हिंसक गतिविधियों को जारी रखने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। यह मुठभेड़ सुरक्षा बलों की लगातार सफलताओं को दर्शाती है और माओवादियों के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच...