ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई; गांजा और पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार!

जगदलपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) ओडिशा से गांजा की बड़ी खेप लेकर जगदलपुर सप्लाई करने आ रहे अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 42.431 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 21.21 लाख रुपये है। इसके साथ ही पुलिस ने एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और इनोवा कार भी जब्त की है। यह कार्रवाई बोधघाट थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस को 23 फरवरी की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक सिल्वर रंग की इनोवा (OD02K8007) में दो व्यक्ति अवैध गांजा लेकर जगदलपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने एनएच-63 पर आड़ावाल स्थित बरगद पेड़ के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध इनोवा को रोका गया। वाहन में सवार दोनों व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम बताया बाल्बो उर्फ बल्लब भत्तरा (40 वर्ष) निवासी जिला नबरंगपुर (ओडिशा) और अमरज्योति हिरन (44 वर्ष) निवासी नबरंगपुर (ओडिशा) | NDPS एक्ट के तहत वाहन की तलाशी लेने पर पीछे की सीट से भूरे टेप से लिपटे 8 पैकेट बरामद किए गए। पैकेट खोलने पर उनमें कुल 42.431 किलो गांजा मिला। साथ ही एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए। पुलिस ने गांजा, हथियार, 2200 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और करीब 11 लाख रुपये कीमत की इनोवा कार को जब्त कर लिया है। 24 फरवरी को दोनों आरोपियों को विशेष न्यायालय NDPS, जगदलपुर में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...