BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; पूर्व पार्षद पति से विवाद के बाद युवक की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पूर्व पार्षद पति और युवक के बीच विवाद और मारपीट के बाद युवक की अचानक मौत हो गई। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के बंगालीपारा का है। मृतक युवक की पहचान सिद्धार्थ पांडेय के रूप में हुई है। परिजनों ने पूर्व पार्षद पति पूर्णानंद चंद्रा पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार, 8 अक्टूबर की रात सिद्धार्थ पांडेय और पूर्व पार्षद पति पूर्णानंद चंद्रा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पूर्णानंद चंद्रा ने सिद्धार्थ के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। इसके बाद सिद्धार्थ शिकायत लेकर सरकंडा थाना पहुंचा, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बजाय उसे मेडिकल के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ ने मेडिकल कराने से इनकार कर दिया और घर लौट आया। रात में घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही उसे सीने में दर्द की शिकायत हुई। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक सिद्धार्थ पांडेय की एक महीने बाद शादी तय थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शादी की खुशियां अब मातम में बदल गई हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सिद्धार्थ और पूर्णानंद चंद्रा के बीच जमीन के लेनदेन और पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों के बीच पिछले एक हफ्ते से कहासुनी हो रही थी। बताया जा रहा है कि मृतक ने पूर्व पार्षद के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत भी दी थी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। सीएसपी निमितेश सिंह परिहार ने बताया कि युवक की मौत की सूचना मिली है। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई गई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। डॉक्टरों ने शॉर्ट टर्म पीएम रिपोर्ट में हार्ट अटैक की बात कही है। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने पूर्व पार्षद पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार!