ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई; कार से 171 लीटर शराब जब्त.. पुलिस ने 3 आरोपी को किया गिरफ्तार!

कोंडागांव: (प्रांशु क्षत्रिय) कोंडागांव पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक कार से 171 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई 24 फरवरी को की गई। जब्त शराब में मध्य प्रदेश निर्मित गोवा ब्रांड की 950 बोतलें शामिल हैं, जिनकी कुल मात्रा 171 बल्क लीटर और अनुमानित कीमत 1 लाख 21 हजार 600 रुपये बताई गई है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त कार (क्रमांक CG-04 QE 1421) को भी जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये है। इस तरह कुल जब्त सामग्री का मूल्य करीब 9 लाख 61 हजार 600 रुपये है। पुलिस को 24 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार में अवैध अंग्रेजी शराब दुर्ग-भिलाई से जगदलपुर की ओर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और साइबर सेल कोंडागांव की संयुक्त टीम गठित की गई।टीम ने कनेरा रोड स्थित जगदलपुर बायपास चौक पर नाकाबंदी कर रायपुर की ओर से आ रही संदिग्ध सफेद कार को रोका। तलाशी लेने पर कार में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिली। पूछताछ में आरोपियों की पहचान निहाल सिंह भाटिया (24 वर्ष, निवासी अभनपुर, रायपुर), दिनेश बुनकर (27 वर्ष, निवासी आलबेडापारा, कोंडागांव) और रूपेश उर्फ राजा सोनी (24 वर्ष, निवासी विकासनगर, कोंडागांव) के रूप में हुई। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर  लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...