ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सख्ती की हद पार; मोबाइल रखने पर शिक्षक ने छात्रों को बेरहमी से पीटा.. एक घायल!

दुर्ग-भिलाई: (प्रांशु क्षत्रिय) दुर्ग जिले के बोरई स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में मोबाइल रखने के आरोप में दो शिक्षकों द्वारा छात्रों के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में 9 छात्र घायल हुए हैं। आरोप है कि एक छात्र को प्राइवेट पार्ट पर लात मारी गई, जिससे उसे दर्द और सूजन की शिकायत हुई। पीड़ित छात्रों के अनुसार, 21 फरवरी की सुबह करीब 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच उन्हें पहले प्रिंसिपल ऑफिस में मोबाइल जमा कराने को कहा गया। इसके बाद वाइस प्रिंसिपल के कमरे में बुलाकर लकड़ी के डंडों, हाथ-मुक्कों और लात से पिटाई की गई। शिकायत में बताया गया है कि एक छात्र की आंखें लाल हो गईं, जबकि एक अन्य छात्र के कान से खून निकल आया। पूरी घटना स्कूल परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है, हालांकि फुटेज सार्वजनिक नहीं किया गया है। घटना की जानकारी छात्रों ने अगले दिन अपने परिजनों को फोन पर दी। 24 फरवरी को पीड़ित छात्र अपने माता-पिता के साथ पुलगांव थाने पहुंचे और शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद पोस्ट ग्रेजुएट टीचर पीयूष कुमार (41) और पीटी टीचर रविशंकर मंडलोई (54) को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि पीटी शिक्षक ने जूता पहनकर छात्र के प्राइवेट पार्ट पर लात मारी। वहीं, 10 अन्य छात्रों के साथ भी मारपीट की गई। जब एक छात्र के पिता स्कूल पहुंचे और प्रभारी प्रिंसिपल से घटना के बारे में पूछा, तो उन्होंने जानकारी होने से इनकार कर दिया। पुलिस कार्रवाई के साथ ही स्कूल प्रबंधन ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। परिजनों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि दर्ज रिपोर्ट के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...