BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर के इल्यूम बार में देर रात बवाल, लड़की से छेड़छाड़ के विवाद में चाकूबाजी, एक युवक घायल……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के चर्चित इल्यूम बार में देर रात दो गुटों के बीच हुए विवाद ने बड़े बवाल का रूप ले लिया। पार्टी के दौरान लड़की से छेड़छाड़ को लेकर शुरू हुई कहासुनी पहले मारपीट तक पहुंची और फिर चाकूबाजी में बदल गई। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, जरहाभाटा ओम नगर निवासी निलेश गेंदले अपने दोस्तों के साथ इल्यूम बार में पार्टी करने गया था। इसी दौरान राजकिशोर नगर निवासी यश तिवारी भी अपने साथियों के साथ वहीं मौजूद था। देर रात दोनों पक्षों के बीच लड़की से छेड़छाड़ को लेकर बहस शुरू हो गई। बार के अंदर हंगामा बढ़ता देख बाउंसर्स ने दोनों गुटों को बाहर कर दिया। बाहर निकलते ही बहस मारपीट में बदल गई और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट के दौरान यश तिवारी और उसके साथियों ने चाकू निकालकर निलेश गेंदले पर हमला कर दिया। निलेश गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद पुलिस ने इल्यूम बार परिसर से कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बार में देर रात तक पार्टी व सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार..... बिलासपुर; पारिवारिक विवाद में चाचा ने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, इलाज के दौरान मौत.....