BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 ऐतिहासिक, समावेशी और विकासोन्मुखी: वैभव तंबोली!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के सीपत भाजयुमो अध्यक्ष वैभव तंबोली ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विधानसभा में प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट का स्वागत करते हुए इसे जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप, दूरदर्शी और छत्तीसगढ़ को समृद्ध बनाने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट समावेशी विकास, क्षेत्रीय संतुलन, मजबूत आधारभूत संरचना, मानव संसाधन विकास तथा अंतिम छोर तक शासकीय सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की स्पष्ट नीति को दर्शाता है। साथ ही राज्य को निवेश के लिए आकर्षक गंतव्य बनाने की दिशा में यह ठोस पहल है। वैभव तंबोली ने बजट को ‘ज्ञान और गति का संगम’ बताते हुए कहा कि यह राज्य की नीतियों को प्रदर्शन में, निवेश को परिणामों में और नागरिकों की आकांक्षाओं को उपलब्धियों में बदलने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने तथा वर्ष 2047 तक छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की दिशा में सशक्त कदम है। तंबोली ने कहा कि कृषक उन्नति योजना और सिंचाई परियोजनाओं के लिए किया गया प्रावधान इस बात का प्रमाण है कि सरकार किसानों की खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है। बिना किसी नए कर के राजस्व में वृद्धि तथा किसानों को समय पर इनपुट सब्सिडी उपलब्ध कराने की व्यवस्था को उन्होंने सराहनीय बताया।

युवाओं और महिलाओं को मिलेगा संबल……

उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं के कौशल विकास, स्वरोजगार और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के उन्नयन पर विशेष जोर दिया गया है। ‘अटल निर्माण वर्ष’ के तहत आधारभूत संरचना में निवेश से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। ‘महतारी वंदन योजना’ और ‘लखपति दीदी योजना’ के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ महिलाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देना महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

बिलासपुर के लिए विशेष प्रावधान……

वैभव तंबोली ने विशेष रूप से बिलासपुर जिले के लिए किए गए प्रावधानों पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली और ग्रामीण विकास के लिए आवंटित राशि से सुदूर वनांचलों तक विकास की किरण पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि हर छत्तीसगढ़िया के स्वाभिमान और समृद्धि का रोडमैप है, जो अंत्योदय के संकल्प को साकार करने की दिशा में निर्णायक साबित होगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...