BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

संकल्प से समृद्धि की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़; 1.72 लाख करोड़ का बजट विकास को देगा नई रफ्तार: मनीष अग्रवाल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पूर्व एल्डरमैन भाजपा बिलासपुर मनीष अग्रवाल ने 24 फरवरी को वर्ष 2026-27 के राज्य बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे “समावेशी विकास और विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला रखने वाला बजट” बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत राज्य का तीसरा बजट संकल्प थीम पर आधारित है, जो अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय और सुशासन से समृद्धि के विजन को आगे बढ़ाता है। अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” संकल्प को केंद्र में रखते हुए किसानों, गरीबों, युवाओं, मातृशक्ति और आदिवासी समाज के सशक्तिकरण हेतु विभिन्न हितग्राही योजनाओं में बजट प्रावधान किया गया है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ‘उड़ान’, ‘शिखर’ और ‘मंजिल’ योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है। बजट में स्कूल शिक्षा (22,360 करोड़), पंचायत एवं ग्रामीण विकास (16,560 करोड़), कृषि (13,000 करोड़), खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति (12,820 करोड़), लोक निर्माण (9,450 करोड़) और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (3,800 करोड़) के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। साथ ही जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जैसी योजनाओं को भी मजबूती दी गई है। नगरीय निकायों के लिए ‘मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना’ में 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पर्यटन, एयरपोर्ट विकास और दुर्ग, रायपुर व बिलासपुर में सीजीआईटी खोलने की घोषणा भी बजट में शामिल है। महिलाओं के लिए मकान या संपत्ति उनके नाम खरीदने पर 50% पंजीयन शुल्क में छूट तथा 18 वर्ष पूर्ण करने वाली बेटियों को नानी दुर्गावती योजना के तहत डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा को उन्होंने स्वागत योग्य बताया। अग्रवाल ने कहा कि 1.72 लाख करोड़ रुपये का यह बजट संकल्प के साथ विकास को नई दिशा देने वाला है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...